Connect with us

कुमाऊँ

अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन घायल दो की हालत नाजुक

टनकपुर। टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क पर कार पलट गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है उपचार किया जा रहा है।
दो को किया रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार टनकपुर खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में चकरपुर से कार वाहन संख्या यू के 06एपी 6358 से टनकपुर आ रहें थे, अचानक मिलिट्री कैंप के पास अनियंत्रित होकर कार सड़क के नीचे जा गिरी जिसमें सवार तीन युवक सवार थे वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अपने सरकारी वाहन से जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लाया गया है।

वहीं डा उमर और आफताब आलम द्वारा घायल युवकों, गर्वित पुत्र परमजीत 17 वर्ष निवासी छिनकी चकरपुर , खटीमा ,निखिल पुत्र मदन 18 वर्ष निवासी छिनकी चकरपुर , खटीमा ,राज पुत्र जीवन बसेडा 17 वर्ष निवासी छिनकी चकरपुर , खटीमा का उपचार किया वहीं डा आफताब आलम ने बताया कि युवकों में से गर्वित , और ‌राज को सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है वहीं निखिल का उपचार किया जा रहा है

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला

More in कुमाऊँ

Trending News