Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड क्रान्तिदल युवा प्रकोष्ठ ने वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का किया पुतला दहन

संवाददाता शंकर फुलारा

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रान्तिदल युवा प्रकोष्ठ द्वारा महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी पवन बिष्ट और केंद्रीय संगठन सचिव युवा उत्तम सिंह बिष्ट के संयुक्त नेतृत्व में हल्द्वानी बुद्ध पार्क में वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया गया।
इस उपलक्ष पर संगठन सचिव उत्तम सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल का नाम पहले भी भर्ती घोटालों में सामने आया था और अब यह प्रकरण साफ गुंडागर्दी वह तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रदर्शन में सर्वोच्च नीति निर्धारण समिति सदस्य भुवन चंद्र जोशी महामंत्री सुशील उनियाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष नैनीताल सुरेंद्र सिंह नेगी सार्थक कुमार हरीश जोशी नवीन जोशी किशन सिंह बिष्ट सुनील जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड: 114 दिनों में 47 लाख के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

More in उत्तराखण्ड

Trending News