Connect with us

कुमाऊँ

जब होली मातम में बदल गई, नहाते समय करेंट लगने से युवक की मौत


हल्द्वानी। होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था, घर में खुशी के साथ सभी ने होली खेली, लेकिन पल भर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।


मिली जानकारी के मुताबिक राजपुरा कुष्ठ आश्रम के पास रहने वाला युवक 17 वर्षीय रितिक कश्यप होली खेलने के बाद जैसे ही नहाने गया, उसे बाथरूम में लगी वाटर मोटर से करेंट लग गया। होली के माहौल में व्यस्त परिजन कुछ भी एहसास नहीं कर पाए। काफी देर बाद जब उसकी खोजबीन की गई तो वह बाथरूम में मिला। बमुश्किल बन्द दरवाजा तोड़ा गया। तक वह अचेत पड़ गया। बताया गया कि आनन फानन में परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News