Connect with us

कुमाऊँ

महिलाओं ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया

अल्मोड़ा,भैसियाछाना विकास खंड मंगलता गांव में आज आशा कार्यकर्ती हेमा भट्ट, बबीता देवी, ललीता नेगी,रमा नेगी,बबीता आदि महिलाओं ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया। हेमा भट्ट, आशा कार्यकर्ती ने मंगलता गांव ही नहीं बल्कि भैसियाछाना विकास के अन्य गांवों की आशा कार्यकर्ताओं को भी पर्यावरण दिवस के बारे में पेड़ लगाने को प्रेरित किया। अपने गांव मंगलता में हेमा भट्ट ने पेड़ लगाओ अभियान चलाया।
प्रताप सिह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उत्तराखंड में हरे भरे लहलहाते छायादार व आयुर्वेद औषिधि के काम आने वाले पेड पौधो को अंगिनत काटा जा रहा है। ये उत्तराखंड राज्य के भविष्य के लिए एक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखंड राज्य के जंगलों में बहुत से ऐसे पेड पौधे हैं जो आयुर्वेदिक दवाइयों के काम आते हैं आज पर्यावरण दिवस है हम लोगों ने पेड़ पौधो की रक्षा करनी चाहिए और पेड पौधे लगाने चाहिए।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News