Connect with us

कुमाऊँ

योग दिवस: जिलाधिकारी के नेतृत्व में किया योगाभ्यास

चम्पावत । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से वन पंचायत भवन चम्पावत में योगाभ्यास का आयोजन कराया गया। देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व आयुष मंत्री की उपस्थिति में हो रहे योग कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साथ चम्पावत में भी जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता मे सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एस डी एम सदर अनिल गर्व्याल, सी एम ओ डा0 आर पी खण्डूरी, मुख्य कोषाधिकारी रिचांशु, मुख्य शिक्षा अधिकारी आर सी पुरोहित, जिला क्रीडा अधिकारी आर0एस0धामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामन्त, ए सी एम ओ डा0 इन्द्रजीत पाण्डेय, एसी एम ओ डा0 श्वेता खर्कवाल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 कुलदीप यादव, योग प्रशिक्षक डा0 वी सी जोशी, राजेन्द्र गहतोड़ी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 गीता पुनेठा, व आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी डा0 सुधाकर गंगवार, डा0 अजय रस्तोगी, डा0 गिरेन्द्र चौहान, डा0 सुभाष राणा, चीफ फार्मासिस्ट विनय दरमोडा़, फार्मासिस्ट देवेन्द्र पवांर, नीमा धर्मान, सहित हरीश रावत, अमन मणि, प्रणय सेमवाल, अजय, मुकेश, डुंगरराम, चन्द्रकान्त आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News