Connect with us

उत्तराखण्ड

फर्जी वेबसाइट के माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुक के नाम पर 1.30 लाख की ठगी

ठगों ने फर्जी वेबसाइट के माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुक के नाम पर डॉक्टर से 1.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ तो पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जलवायु टावर झाझरा निवासी डॉ. परितोष कुमार महंता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे केकेबीएम सुभारती अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। उनको केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग करानी थी। जिसके लिए उन्हें कहीं से नंबर मिला था। डॉक्टर ने उस नंबर पर बात की इस नंबर पर बात करने वाले ने बताया कि वह पवन हंस हेली सेवा के लिए टिकट बुक करते हैं। इसके बाद उनसे एडवांस में यात्रा भुगतान और बीमा आदि के नाम पर पैसे जमा करा लिए। उन्हें बताया गया कि पांच लोगों के टिकट बुक कर दिए हैं। इसके बाद उन्हें टिकट भी भेज दिए। वही बताया गया कि बीमा की जो रकम ली जा रही है, वह बाद में उनके खाते में वापस आ जाएगी। इसी तरह उन्हें झांसे में लेकर 1.30 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  President Droupadi Murmu की मौजूदगी में IMA पासिंग आउट परेड पूरी, पहली बार नौं महिला सैन्य अफसर

More in उत्तराखण्ड

Trending News