Connect with us

कुमाऊँ

महानगर कांग्रेस के एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस जन सरोकारों के मुद्दों पर जन सहभागिता सुनिश्चित करेगी: सुमित

हल्द्वानी। महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के सफल नेतृत्व में रविवार को हल्द्वानी लालडाँठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में प्रत्येक बूथ के हर कार्यकर्ता तक पहुंचने और उनके विचार जानने के लिए महानगर कांग्रेस की “एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम” रखा गया।
इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिह बिष्ट ने समर्पित कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन के लिये सभी कांग्रेस परिवारजनों के सहयोग का आहवाहन किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने कार्यकाल में कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कमेटी में स्थान देंगें, जिससे पार्टी आम जनता की आवाज बन कर कार्य करे। इस मौके पर हल्‍द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संबोधन में आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं में जोश भरा और विश्वास दिलाया कि महानगर कांग्रेस जन सरोकारों के मुद्दों पर जन सहभागिता सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही सरकार की नाकामी को जनता के सम्मुख लाने का काम करेगी। सुमित हृदयेश ने समस्त कांग्रेस जनों को कांग्रेस के बैनर तले एकजूट रहने का आहवान किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरीश मेहता, महेश शर्मा, एन० बी० गुणवन्त, सतीश नैनवाल, हेमन्त बगडवाल, नवीन वर्मा, एडवोकेट राम सिंह बसेड़ा, एडवोकेट मो. यूसुफ, मोहन बोरा, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, बहादुर बिष्ट, दीपा बिष्ट, राधा आर्य, शकुंतला देवी, शाहीमा सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, मुकुल बलुटिया, राजेन्द्र जीना, रवि जोशी, विनोद दानी, हेमन्त शर्मा, शकील सलमानी, तौफीक अहमद, जाकिर हुसैन, लक्ष्मीकांत, महेशानंद, विनोद कुमार, आनंद कुजरवाल, संदीप भैसोड़ा, सुमित्तर भुल्लर, प्रदीप बिष्ट, बबलू बिष्ट, विजय चन्द्र, चन्दन भाकुनी, कोशलेन्द्र भट्ट, मोहन नेगी, मयंक भट्ट, राजा राणा, मनोज भट्ट, सीमा भटनागर, जीवन अधिकारी, हरीश लाल वैध, कुन्दन बिष्ट, नीलू नेगी, भगवती जोशी भागीरथी बिष्ट, प्रदीप नेगी, विशाल भोजन, संजय जोशी, हर्षित भट्ट, मीमांशा आर्य, हेमन्त पाठक, दीवान सिह मटियाली आदि सैकड़ों कांग्रेसजनों ने शिरकत की। कार्यक्रम संचालन ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  प्रेमिका के संग रंगरलियां मना रहा पति को पकड़ा रंगे हाथ
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News