Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री नगर में तेज रफ्तार कार ने एक साथ कई वाहनों को मार दी टक्कर, एक घायल

यहां युवकों की तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक घायलश्री नगर गढ़वाल ने बीते देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नेशनल हाइवे 58 पर बांसवाड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी वाहन चकनाचूर हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति को गम्भीर चोट आई है। जिनको बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार सभी चार लोग बदरीनाथ से यात्रा कर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश जा रहे थे। जिस समय यह हादसा हुआ तब सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना रिकॉर्ड भी रिकॉर्ड हो गयी। श्रीनगर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन में कुल चार लोग सवार थे। जिनमें से एक को चोट आई है। उसे अस्पताल ले जाया गया था। सभी लोग बदरीनाथ से यात्रा कर अपने राज्य उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आ गयी थी। इसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और ये हादसा हो गया। वाहन ने एक यूटिलिटी, एक कार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी ने भी कोतवाली में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत बनबसा एवं पशु चिकित्सालय ने चलाया संयुक्त अभियान,10 आवारा पशुओं को पकड़कर भेजा गौसदन

More in उत्तराखण्ड

Trending News