Connect with us

उत्तराखण्ड

खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

उधमसिंह नगर के किच्छा शहर में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां एक घनी बस्ती के बीच एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हो गया। सुबह-सुबह जब लोगों ने गेहूं के खेत में लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। चेहरे को तेज़ाब से जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की गयी है। फिलहाल मौके पर पुलिस जांच कर रही है, और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार किच्छा के सिसई बंडिया मोहल्ले में सुबह-सुबह लोग जब अपने रोज़मर्रा के निपटा रहे थे तभी किसी ने यह खबर दी कि पास के ही खेत में एक किसी अनजान इंसान की लाश पड़ी है। लाश मिलने की खबर से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया, और लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

लोगों का कहना है कि जरूर ऐसा हुआ होगा कि इस व्यक्ति की कहीं और हत्या कर लाश को यहां खेत में ठिकाने लगाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जब लाश को देखा तो मृतक के चेहरे को तेज़ाब से जला हुआ पाया। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद कातिल ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेज़ाब डाला है। पुलिस मौके पर लोगों से शव के बारे में मालूमात कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : कानून व्यवस्था मजबूत करने को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल ने 6 अपराधियों को किया जिला बदर…

More in उत्तराखण्ड

Trending News