Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने दो पुलिस ऐप का किया शुभारंभ,दी नसीहत

देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस की समीक्षा बैठक की।इस दौरान उन्होंने पुलिस के दो मोबाइल एप भी लॉन्च किए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोबाइल एप के मामले में पुलिस को नसीहत दी। उन्होंने दो मोबाइल एप का तो शुभारंभ किया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने बैठक में कहा कि ज्यादा मोबाइल एप से जनता गुमराह भी हो सकती है।ऐसे में जनता को गुमराह करने का काम न हो। एप एक हो और आसान हो। इसे कोई भी इस्तेमाल कर सके। उत्तराखंड पुलिस इस समय चार मोबाइल एप संचालित कर रही है। इनमें गौरा शक्ति एप और पब्लिक आई का गरुवार को शुभारंभ किया गया। जबकि देवभूमि और ट्रैफिक आई पहले से संचालित हो रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री ने पहले से बने एप के चलते ही पुलिस को नसीहत दी। उन्हांने कहा कि जितने ज्यादा एप होंगे, जनता उनसे गुमराह ही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का एक ही एप होना चाहिए। वो इस तरह आसान हो कि, उसे हर आम व्यक्ति चला सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News