Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया सरकार का पुतला दहन

चंपावत। टनकपुर में देहरादून में रोजगार की मांग कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने से आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुलसी राम चौराहा में सरकार का पुतला जलाया। उनका कहना है कि प्रदेश में रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं का सरकार उत्पीड़न कर रही है।

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि सीबीआई जांच की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

रिपोर्ट -विनोद पाल

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News