Connect with us

कुमाऊँ

वाहन‌ खाई में गिरा, दो‌‌ की मौत

नैनीताल। जिओ कंपनी में कार्यरत रुद्रपुर और हल्द्वानी निवासी कर्मचारी शनिवार देर रात भवाली से एक्सयूवी वाहन संख्या यूके 04टीबी- 2367 से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इस दौरान बेतालघाट निवासी सतपाल आर्य वाहन चला रहा था। जबकि वाहन में रुद्रपुर निवासी अजय राणा, पप्पू कश्यप, हल्द्वानी निवासी विरेंद्र और ओखलकांडा निवासी चंदन बैठे हुए थे। जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट से कुछ आगे जाने पर संकरे मोड़ में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसके तुरंत बाद सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ दो घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

दो की मौत-

इस संबंध में चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में पप्पू कश्यप विरेंदर और चंदन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन दोनों की मौत हो गई है। वहीं, वीरेंद्र की हालत गंभीर है। जिसे बरेली रेफर कर दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News