Connect with us

कुमाऊँ

सीएम धामी के जन्म दिन पर बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर कात्यानी फाउंडेशन ने विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। सरकार बच्चों, गरीबों, असहायों, सभी के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है।

गरीब मेधावी बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी न हो, इसके लिए मोबाइल टेबलेट वितरण की योजना लागू की गई है। साथ ही कोरोना संक्रमणकाल में अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों की देखरेदख को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को मिठाई, फल व अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम सिंह बिष्ट, अंशुल पांडे, सुधा तिवारी, शालिनी, शेखर शुक्ला, हरीश मिश्रा, आनंद आर्य, रजत दिवाकर, नंदन आर्य, वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News