Connect with us

Uncategorized

वोट देने जा रहे थे हल्द्वानी तभी कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, मौत

नैनीताल जिले के भवाली के समीप मल्ला रामगढ़ गागर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायल को उपचार के लिए रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि डॉ. कांडपाल रामगढ़ से हल्द्वानी वोट डालने के लिए जा रहे थे। तभी गागर के समीप उनकी कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सहायता उन्हें बेसुध अवस्था में भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News