Connect with us

उत्तराखण्ड

जन्मदिन की खुशी में किया वृक्षारोपण

बागेश्वर। यूं तो अपने जन्म दिन की खुशी को मनाने के कई खर्चीले तरीके समाज में देखे जा सकते हैं। लेकिन कुछ लोगो ने लीक से हटकर भी अपनी खुशी को प्रकृति के साथ मनाने की राह अपना रखी है।

हाल नदी गांव निवासी कामाख्या उपाध्याय ने अपना जन्म दिन वृक्षारोपण कर मनाया। अपने माता पिता के साथ नजदीक ही क्वेराली गांव में आम, आंवला, तेजपत्ता, बट आदि पौधों का रोपण किया। साथ ही उनको बचाने की जिम्मेदारी भी ली।

कामाख्या प्रतिवर्ष अपने जन्म दिन पर अपने आस पास खाली जगहो में, मंदिरो में, विद्यालयो में पौधारोपण करती चली आ रही है। उनके पिता प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नेचुरल” भी लोगो को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान करते रहते है और किसी भी अवसर पर वृक्षारोपण करना नही भूलते हैं।

इस कार्यक्रम में हेमा कांडपाल, दया पांडे, कांति राम, संतोष, दकशीष उपाध्याय, उमेश राम, हीरा, दीपा आदि लोगो ने शिरकत की। आनंदी अकादमी के प्रबंधक मन मोहन सिंह और प्रधानाचार्य गौरव पंत ने इसे अन्य बच्चो के लिए प्रेरणादायक बताया और प्रसन्नता जाहिर की।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत। 11 दिनों से घरों की छतों पर बरस रहे पत्थर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News