Connect with us

कुमाऊँ

पूर्णागिरि मार्ग पर आए मलबे को हटाने में जुटा प्रशासन


रिपोर्ट- विनोद पाल

टनकपुर। चंपावत जनपद के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता पूर्णागिरि धाम का मार्ग पहाड़ी से आए मलबे से हुआ बंद, मार्ग पर बाटनागाड़ क्षेत्र में आया मलवा प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती बन गया है, मलवे की वजह से बंद हुए पूर्णागिरि मार्ग को खोलने का प्रयास बीते चार दिन से जारी है। रात दिन पोकलैंड एवं जेसीबी मशीनों के द्वारा मलवा हटाए जाने के बाद भी मार्ग को खोला नहीं जा सका है।

टनकपुर के उप जिला अधिकारी सुंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बाटनागाड़ में मलवा आने का क्रम जारी है। जिस वजह से मलवा हटाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में फंसे हुए सभी तीर्थयात्री निकाले जा चुके हैं। पैदल रास्ते से यातायात अभी भी जारी है हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द रास्ता पुनः आवागमन के लिए खुल सके अनुमान है कि आने वाले 2 दिनों के अंदर पूर्णागिरि मार्ग पर पुनः यातायात सुचारू हो जाएगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News