Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, और नैनीताल जिलों में बुधवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर आ सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. – बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश हो सकती है । प्रदेश में तापमान भी घटने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून में कई इलाकों में धूप खिली तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 33.3 दर्ज किया गया

Ad
यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के लमगड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News