Connect with us

उत्तराखण्ड

जोशीमठ आपदा प्रभावितों को नैनीताल बैंक कर्मचारियों ने दिया 20 लाख का सहयोग

देहरादून। राजधानी में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक द्वारा 20 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदान की गयी। जो मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जायेगी। जिसका मुख्य उदेश्य जोशीमठ आपदा से ग्रस्त लोगों तक सहायता पहुंचाना हैं।

इस अवसर पर नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन द्वारा यह बताया गया की नैनीताल बैंक ने हमेशा उत्तराखंड के नागरिकों के लिए कार्य किया है।

प्रदेश मे आई हर एक दैवीय आपदा में, प्रभावित लोगों के सहयोग हेतु आगे बड़कर कार्य किया है। नैनीताल बैंक के क्रमचरियों ने बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व मद के माध्यम से 20 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये जा रहे हैं। ताकि आपदा प्रभावित लोगों तक उचित सुविधा पहुंचाई जा सके। इस अवसर पे वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, प्रादेशिक प्रबंधक अजय सेठ, दिगंबर सिंह , राजेंद्र सिंह,प्रियांशु त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News