Connect with us

कुमाऊँ

पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत

हल्द्वानी। रानीबाग के पास आज एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप तेज गति से जा रहा था जो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे गोला नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार हल्द्वानी से पहाड़ को जा रहा था, इस दौरान नैनीताल रोड पर बारिश के चलते पिकअप अनियंत्रित हो गई। इस घटना में पिकअप करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से पिकअप चालक को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि पिकअप चालक का नाम सूरज कुमार पुत्र राजकुमार निवासी काठगोदाम का रहने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

More in कुमाऊँ

Trending News