Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर एक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश के क्रम मे सघन चैकिंग अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा भवाली के नेतृत्व में चौकी खैरना पुलिस टीम द्वारा खैरना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 29 अक्टूबर को एक पिकअप चालक दीप सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी निवासी ग्राम जाख चौकी खैरना थाना भवाली जिला नैनीताल उम्र 37 वर्ष द्वारा अपने वाहन संख्या UK04TB7426 पिकअप वाहन को नशे शराब में मदहोश होकर लहराते हुये चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा खैरना बाजार में रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर अन्तर्गत एमवीएक्ट में गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु प्रेषित किया गया।

यह भी पढ़ें -  रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला किया रद्द

More in उत्तराखण्ड

Trending News