Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार


 प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उत्तराखंड के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा जी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी की संस्तुति पर अपने वरिष्ठ सहयोगीयो की राय से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रांतीय पदाधिकारी की सूची जारी की है :-
1) अश्विनी छाबड़ा जी (काशीपुर) -प्रदेश उपाध्यक्ष
2) प्रमोद गोयल जी (रूड़की)-प्रदेश उपाध्यक्ष
3) सुरेश बिष्ट जी (महलचौरी) – प्रदेश उपाध्यक्ष
4) किशन गुर्रानी जी (अल्मोड़ा) प्रदेश उपाध्यक्ष
पिछली कार्यकारिणी में भी आप सभी सम्मानित पदाधिकारीयो का संगठन में विशेष योगदान रहा है।
सभी मनोनीत पदाधिकारियों की नियुक्ति करतें हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ,प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश चंद्र मिश्रा जी व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी ने कहा कि राज्य में हमे मजबूती के साथ शासन प्रशासन से व्यापारियों की हर आवश्यक मांग को रखते हुए व्यापारी हितो के लिए कार्य करना होगा व सभी मनोनीत पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रो मे व्यापारिक समस्याओं से प्रान्तीय कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे साथ ही संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करते रहेंगे एवम सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों , सहयोगियों, जिलो तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे, और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियो के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि इस सत्र में सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी जाएगी हर किसी को संगठन हित में परिणाम देने होंगे।
प्रदेश के वरिष्ठतम पदाधिकारियों माननीय श्री बाबूलाल गुप्ता जी,श्री अनिल गोयल जी ,श्री एन सी तिवारी जी एवम समस्त प्रदेश, जिला व नगर इकाइयों द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नवीन वर्मा।
प्रदेश अध्यक्ष
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखंड।
   

यह भी पढ़ें -  दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्टोरेज गोदाम पर मारा छापा, 10 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद

More in उत्तराखण्ड

Trending News