Connect with us

उत्तराखण्ड

सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया विंग कमांडर गुसाईं का पार्थिव शरीर! श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग


देहरादून। राजधानी दून निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर आज सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। यहां से उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया। विंग कमांडर अनुपम गोसाई पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9ः10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: 660 MW किशाऊ बांध परियोजना पर आज होगी बड़ी बैठक, इन छह राज्यों के बीच होगा MoU

More in उत्तराखण्ड

Trending News