Connect with us

उत्तराखण्ड

बीते 11 जुलाई को देवखड़ी नाले में बहे लापता युवक का शव यहां से हुआ बरामद

हल्द्वानी में 11 जुलाई की देर रात को देवखड़ी नाले में बहे लापता युवक आकाश का शव जयपुर बीसा लालकुआ से बरामद हो चुका है। जिसके बाद पुलिस द्वारा पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जयपुर वीसा की ओर को आने वाले बरसाती नाले में रामपुर रोड बाईपास मार्ग के समीप उक्त शव बरामद हुआ है, जो कि पूरी तरह क्षत्-विक्षत हो गया था, हल्दुचौड़ पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उसे हल्द्वानी भेज दिया।बता दें कि 11 जुलाई को मूलाधार बारिश से उफान में देवखड़ी नाले में आकाश बह गया था जिसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। लगातार सर्च अभियान के बाद आज इसका शव लालकुआ से बरामद किया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने किया कई थाना और कोतवाली प्रभारियों का ट्रांसफर, लिस्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News