Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश में कोविड की नई SOP जारी, बाजार खुलने के समय में भी बदलाव, रैलियों पर लगी रोक

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच नई एसओपी जारी की है और इसमें पहले से ज्यादा कई पाबंदियां भी लगाई गई हैं। हालांकि नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। बाजार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही खुलेंगे।

इसके अतिरिक्त जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा, स्पा, सैलून, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडोटोरियम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। राज्य में स्वीमिंग पूल व वार्टर पार्क को 16 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। खेल संस्थान और स्टेडियम भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। राजनैतिक रैली और धरने की इजाजत 16 जनवरी तक नहीं होगी। होटल व रेस्ट्रा भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News