Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा में आए एक और श्रद्धालु की मौत

अब यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए एक और भक्त की मौत हो गई। धाम में यात्रा करने के दौरान मरने वालों की संख्या अब बढ़कर तीन हो गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए विष्णु कुमार भाभा (54) निवासी बेंगलूर को जानकीचट्टी में बेसुध हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएच ओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर रही है। इससे पहले दो अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें -  Haridwar में युवक का बवाल!, चाकू से काटी अपनी गर्दन, मचा हड़कंप

More in उत्तराखण्ड

Trending News