Connect with us

उत्तराखण्ड

बोल्डर की चपेट में आने से नाबालिक की मौत

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है यहां ज़िले के बरम में बोल्डर की चपेट में आकर एक 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल ज़िले के बंगापानी तहसील के बरम में 17 वर्षीय युवक दुर्गेश कर्तवाल आज सुबह शौच के लिए गया था। जहां बरम पुल के समीप गोसीगाड़ में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया । इस दौरान किशोर एक बोल्डर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ , पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कड़ी मस्सकत के बाद शव को बोल्डर के नीचे से बाहर से निकाला। प्रशासन ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News