Connect with us

उत्तराखण्ड

मासूम के सामने की पत्नी की कर दी हत्या,पति फरार

देहरादून में हत्या से एक बार फिर से सनसनी फैल गई। बता दें कि मामला नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है जहां पति ने पैसों को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। मासूम बच्चे सहमे रहे और रोते रहे। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
पुलिस से मिली अनुसार ग्राम भूलन छपरा कुशीनगर यूपी निवासी सौरभ पिछले 12 सालों से देहरादून में रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी स्वाति (28 साल), 6 साल की बेटी और 10 महीने का बच्चा भी रहता था। वर्तमान में वो परिवार समेत डिफेंस कॉलोनी के पास गोरखपुर में किराए के कमरे में रहता था। शनिवार रात को पति पत्नी के बीच ही रुपए को लेकर विवाद हुआ। जानकारी मिली है कि कोविड काल में आरोपी की नौकरी चली गई थी,उस पर काफी कर्ज था। पैसों को लेकर पत्नी के साथ अनबन हुई और आक्रोश में आकर उसने पत्नी का गला रेत डाला।वहीं इसकी जानकारी आरोपी की बेटी ने फोन करके नाना को दी जिसके बाद देहरादून में उनके रिश्तेदारों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है तो पाया की खून सूख गया है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News