Connect with us

उत्तराखण्ड

विद्या मंदिर के छात्रों को NDRF ने सिखायाआपदा से निपटने के गुर।

गौचर (चमोली)। NDRF द्वारा आज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया, 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की गौचर टीम द्वारा जनपद चमोली में चलाया गया । स्कूल में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्राथमिक उपचार के साथ साथ भूकंप और बाढ़ से बचाव के तरीके,रक्त स्त्राव को रोकने केतरीके, आग से बचने के उपाय जैसे आपदा संबंधित विषय के बारे में जानकारी दी गई। जो की 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ के सेनानी श्री सुदेश कुमार दराल के आदेशानुसार चलाया जा रहा है । आज के कार्यक्रम में एनडीआरएफ के पदाधिकारी इंस्पेक्टर कनिष्क पांगती, हवलदार मनोज भंडारी, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश, ,लक्ष्मण, नरेश उपाध्याय द्वारा स्कूल में आपदा संबंधित प्रशिक्षण दिया गया ।आज के कार्यक्रम में 15 अध्यापक और अध्यापिका ,360 छात्र-छात्राएं एवं 02 अन्य स्कूल स्टाफ लाभान्वित हुए । इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री मदन सिंह चौधरी ने कहा कि विद्यालय में समय समय पर छात्र छात्राओं को इस तरह का प्रशिक्षण देना लाभप्रद सिद्ध होगा। टीम ने छात्र छात्राओं को बताया कि इस प्रशिक्षण से जान–माल की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पीआरडी जवानों की हुंकार: सरकार के रवैये से बढ़ी नाराजगी, 1 नवंबर को होगा नए आंदोलन का ऐलान

More in उत्तराखण्ड

Trending News