Connect with us

कुमाऊँ

छेड़छाड़ व चार सौ बीसी मामले में दो गिरफ्तार

खटीमा। कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ व चार सौ बीसी के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों ही अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया है।

आपको बता दें कि बीते रोज एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में खटीमा कंजाबाग बगिया निवासी फरियाद को पुलिस ने जहां गिरफ्तार किया है तो वहीं पूर्व से चल रहे चार सौ बीसी के एक मामले में दुसरे आरोपी धर्म राज को बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज होशियार सिंह के द्वारा कानपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं खटीमा कोतवाली के एसएसआई अशोक कुमार ने मीडिया को बताया की खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की से छेड़छाड़ व चार सौ बीसी के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपियों को संबंधित धाराओं में पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News