Connect with us

उत्तराखण्ड

यमुनोत्री धाम में गोवा व राजस्थान के दो और तीर्थयात्रियों की हुई मौत

यमुनोत्री धाम में गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम में अब तक 17 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं, चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात यशवंत सांवत(72) और बाबू लाल(60) की जानकीचट्टी और यमुनोत्री के बीच अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ गई। जिनको अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

More in उत्तराखण्ड

Trending News