Connect with us

उत्तराखण्ड

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने उप कारागार हल्द्वानी में एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

हल्द्वानी। सांसद व केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उप कारागार हल्द्वानी में फीता काटकर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई।

इस मौके पर भट्ट ने कहा कारागार में बंदीयो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कि किसी भी बंदी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी ना हो इसके लिए एक एंबुलेंस की मांग काफी समय से चली आ रही थी। इसका लाभ सभी बंदियों को मिलेगा। सांसद भट्ट ने सभी बंदीयो को भविष्य में ऐसा कोई काम न करने की नसीहत दी जिससे उन्हें भविष्य में इस प्रकार का दंड दिया जा सके।

अजय भट्ट ने महिला बंदियों से बात कर उनका हाल-चाल पूछा तथा उनके बनाए गए करवा चौथ की थाली व कर्वे की पेंटिंग की प्रशंसा की। इस दौरान भाजपा हल्द्वानी नगर अध्यक्ष प्रताप रैक्वाल, नगर मीडिया प्रभारी रविंद्र श्रोत्रिय सहित अनेक कार्यकर्ता मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : पंजाबी वूमेंस क्लब की वर्ष 2026 – 2028 नई कार्यकारिणी हुआ गठन…
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News