Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बना भ्र्ष्टाचार का अड्डा: कापड़ी

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़,खनन प्रेमी सरकार ने गंगा में भी उतार दिए पोकलैंड।

नैनीताल। उप नेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मंगलवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सरकार की संरक्षण में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भ्र्ष्टाचार का अड्डा बन चुका है,आयोग में भ्र्ष्टाचार के चलते सैकड़ों युवाओं का भविष्य अधर में लटक चुका है।आयोग के घोटालों को हम लोग सदन में प्रस्तुत कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उन पर सुनवाई नही होने दी इससे साफ जाहिर होता है, कि सरकार आयोग को भ्र्ष्टाचार से बचाना चाह रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस की भर्ती भी आयोग द्वारा कराई जा रही है जिससे एक बार फिर से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने की पूरी आशंका बनी हुई है।

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़।
कापड़ी ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार सैनिकों को केवल सुरक्षा गार्ड के पदों पर नियुक्ति दे सकती है।सरकार अपने फेलियर से बचने के लिए ऐसा कदम उठा रही है जो कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। डबल इंजन की सरकार होने के वावजूद बीते वर्ष अक्टूबर में आई आपदा पीड़ितों को अभी तक मुआवजा राशि नही मिल पाना केंद्र सरकार की उत्तराखंड के प्रति मंशा को दर्शाता है।

पुलिस ग्रेड-पे बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने सदन में मुद्दा उठाया था लेकिन सरकार ने उस पर कोई सुनवाई नहीं की जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री ने पुलिस ग्रेड-पे पर त्वरित कार्यवाही करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह,पूर्व चेयरमैन मुकेश जोशी मंटू,हिमांशु पांडे,कुंदन बिष्ट,सपना बिष्ट,राजू टांक अधिवक्ता कमलेश तिवारी,संजय कुमार,विकास बहुगुणा,सूरज,भावना भट्ट,राहुल पुजारी,बंटू आर्य,विमल चौधरी,प्रशांत जोशी,राजेंद्र ब्यास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News