Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्णागिरि में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रशासन सख्त

चंपावत। सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में कल हुए भीषण हादसे में हुई पांच मौतों के सदमे से अभी क्षेत्रवासी उबर भी नहीं पाए हैं कि, आज सुबह ही पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से एक मोटरसाइकिल एवं एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गए।

पूर्णागिरि मेला मार्ग में बाबलीगाड़ के पास एक मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्णागिरि से टनकपुर को आ रही मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

इसी दौरान पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर वापस लौट रहा बाइक सवार दंपति चपेट में आकर सड़क से नीचे जा गिरे। घटना में जहां बाइक चालक सत्यपाल व उसकी पत्नी सुनीता देवी घायल हो गए, वही दुर्घटनाग्रस्त हुए मैक्स वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। जिनमें से एक महिला कांता देवी निवासी आगरा को मामूली चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, मैक्स वाहन में सवार अन्य सभी सवारियां सकुशल हैं।

वही पूर्णागिरि मेला मार्ग में आए दिन हो रही घटनाओं पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। टनकपुर के उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए स्थानीय आरटीओ एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

रिपोर्ट- विनोद पाल

यह भी पढ़ें -  भूकंप से पहले बदलता है रेडॉन गैस का व्यवहार,पढ़े खबर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News