Connect with us

उत्तराखण्ड

एक सिरफिरे ने किया बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पकड़ने का प्रयास

देहरादून के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की। वहीं दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया।इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी। इस दौरान मंत्री लोगों को रोकते हुए भी दिखाई दिए। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैय्या_ रामनगर में बच्चों की प्रेयर वायरल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News