Connect with us

उत्तराखण्ड

दोबारा कराई जाएगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा

देहरादून। अन्य तीन परीक्षाओं पर आयोग ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक एलटी भर्ती को क्लीनचिट दे दी है। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 9 जनवरी 2023 से लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन शुरू किया जाएगा। आयोग के फैसले से चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

वहीं, अन्य तीन परीक्षाओं पर आयोग ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। मार्च 2023 में परीक्षा आयोजित होगी। पूर्व में शामिल हुए अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, जो आरोपी अभ्यर्थी हैं वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय में एलटी शिक्षकों के 1431 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा कराई थी।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News