Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री शांति सिंह बनीं रेलवे स्टेशन की सलाहकार समिति सदस्य

हल्द्वानी। उत्तराखंड की बेटी रामपुर चौखुटिया गेवाड़ की रहने वाली भाजपा नेत्री शांति देवी का नोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा में भी जलवा है।  भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री शांति देवी को अजायबपुर रेलवे स्टेशन की शीर्ष सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। शान्ति सिंह का भाजपा में  2010 से 2014 जिला रेलवे मंत्री इसके बाद पूर्व से वर्तमान तक जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। समाज के साथ इनकी अच्छी खासी पकड़ होने के नाते 2014 से लेकर 2022 तक के चुनाव को सफल बनाते हुए पार्टी के नेतृत्व ने सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष गजेंद्र को धन्यवाद किया। जिन्होंने उन्हें अजायबपुर स्टेशन की सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत है। शांति सिंह ने अपने मनोनयन पर विधायक व सांसद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। इससे पूर्व शांति सिंह ने उत्तराखंड के चम्पावत चुनाव के दौरान पुष्कर सिंह  धामी का खूब प्रचार किया था। शांति के पति जी एस  रांई यूको बैंक में मुख्य प्रबंधक हैं। उनकी तरफ से भी उन्हें हमेशा  सहयोग मिलता रहता  है। उत्तराखंड से दूर रहने पर भी शांति ने राजनीति में अपनी पकड़ बनाई है। उनके मनोनयन पर उत्तराखंड भाजपाई, महिला मोर्चा ने खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें -  यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News