Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी

अल्मोड़ा। देर शाम वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन हो गया। सीएम धामी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने डोभालवाला स्थिति उनके आवास पर पहुंचे। सीएम धामी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। सीएम ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

सीएम धामी के साथ ही इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन मंगलवार शाम को हुआ। शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी लंबे समय से बीमार चल रहीं थी।

Ad
यह भी पढ़ें -  संजीव चतुर्वेदी की ACR ग्रेडिंग घटाने पर CAT सख्त, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से मांगा जवाब
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News