Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, शराब के साथ एक गिरफ्तार

टनकपुर। जनपद चंपावत के कोतवाली टनकपुर के अंतर्गत पड़ने वाले थाना ठुलीगाड़ नें आज चेकिंग के दौरान पकड़ी कच्ची शराब।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चेकिंग के दौरान सीम चूका मार्ग पर अभियुक्त माखन सिंह, पुत्र गणेश सिंह, निवासी ग्राम बब्बन जिला चंपावत उम्र 30 वर्ष को टनकपुर के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र चूका से 5 लीटर कच्ची शराब के साथ थाना ठुलीगाड़ प्रभारी नें अपनी टीम के साथ दबोच लिया,अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलबर सिंह भंडारी के साथ हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह कोहली, हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

रिपोर्ट – विनोद पाल

यह भी पढ़ें -  सकुशल संपन्न हुआ कांवड़ मेला, DM और SSP ने मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News