Connect with us

उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम में दो दिनों में तीन श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

बदरीनाथ धाम में बीते दो दिनों में तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। मध्यप्रदेश के एक तीर्थयात्री बदरीनाथ जा रहे थे की तभी यात्रा के पड़ाव पर उनकी तबीयत खराब ही गई और मौत हो गई।इससे पहले रविवार देर शाम दिल्ली और मध्यप्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी।जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम बदरीनाथ धाम की यात्रा की पर गए दिल्ली के 44 वर्षीय अमित शर्मा के सीने में तेज दर्द होने लगा जिस पर परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को ही धाम में पहुंचे मध्यप्रदेश निवासी रमेश राठौर (60) की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी वहीं सोमवार दोपहर करीब दो बजे परिवार के साथ बदरीनाथ धाम जा रहीं मध्यप्रदेश के खरगोन निवासी कृष्णाबाई (63) की गौचर के पास वाहन में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि सभी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सीएमओ ने बताया बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे सात तीर्थयात्रियों की अब तक मौत हो चुकी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  International Yoga Day 2026: एकजुट हुआ देश!, PM Modi समेत राज्यों के नेताओं ने किया योगाभ्यास

More in उत्तराखण्ड

Trending News