Connect with us

उत्तराखण्ड

मां नंदा सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रारंभ हुआ महोत्सव, राम सेवक सभा ने किया पंच आरती का आयोजन

रिपोर्टर -भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री मां नंदा-सुनंदा की अष्टमी के दिन मां के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में सुबह से भक्तों की मंदिर परिसर में भीड़ रही वही शाम को मां नंदा सुनंदा की पंचआरती की गई जिसमें हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा व न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, विधायक सरिता आर्या सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। जिसके बाद मंदिर परिसर में पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने पांच आरती की और भक्तो को देवी।दर्शन से आशीर्वाद दिया। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया अभी 9 बजे से 12 बजे तक माता को भोग लगाया जाएगा।

इसी के साथ सीधे प्रसारण के माध्यम से पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने धार्मिक महत्व ,डॉक्टर नवीन जोशी ने सामाजिक आर्थिक धार्मिक पक्ष को रखा ,कमलेश ढौंडियाल ने कुमाऊनी भाषा पर बातचीत की। इस बीच वर्तमान में युवा लोग में हार्ट अटैक क्यों बार रहा है पर चर्चा की गई जिसमें डॉक्टर एम एस दुग्ताल ,न्यूट्रीटिस्ट धीरज बिष्ट , डॉक्टर सरस्वती खेतवाल , श्रीमती दीपक बिष्ट,पूर्व सभासद ईशा साह होटल एसोसिएशन के दिग्विजय सिंह ,वेद साह ,रुचिर सह शामिल रहे ।

इस दौरान डिंपल जोशी ने भजन ,लता कुंजवाल शीला जोशी ,मीनू जोशी ने शकुनाखर सुनाए तथा संस्कृति के साथ इनका मेल बताया। नवीन बैगाना,संजय के संगीत के साथ संतोष पांडे ,अंकिता मेहरा ने भजन प्रस्तुत किया। लोकपरमपरी कलाकार बृज मोहन जोशी ने संस्कारों पर बात चीत की परंपराओं के साथ गीतों को गुन गुनाया।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट प्रो ललित तिवारी,मुकेश जोशी नवीन पांडे ,मीनाक्षी कीर्ति ,दिव्या साह ने किया। वही महोत्सव को सफल करने में गिरीश जोशी मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बावड़ी , बिमल चौधरी ,बिमल साह ,राजेंद्र बिष्ट ,प्री ललित तिवारी ,राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल साह मुकुल जोशी ,, ललित साह ,भुवन बिष्ट भीम सिंह कार्की ,मिथिलेश पांडे ,मुकुल जोशी , दीप्ति बोरा ,,मुकेश जोशी कमलेश ढौंडियाल ,मोहित साह ,हरीश राणा , डॉक्टर मोहित सनवाल ,आनंद बिष्ट , देवेंद्र बगड़वाल ,आशु बोरा ,मोहित साह आदि शामिल रहे ।महोत्सव को ताल चैनल ,यू ट्यूब ,फेस बुक से दिखाया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  भाजपा नेता की "आम और खास" पार्टी में उमड़ी भीड़, हर तरह के आमों का लिया स्वाद
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News