Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल ने किया नागरिकों से संपर्क

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में 9 वर्षो से चल रही सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया। इसी क्रम मे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल ने रानीखेत में नागरिक और व्यापारी भाईयों से जनसम्पर्क किया।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आई है। तब से हमनें उनके नेतृत्व में औद्योगिक, प्रवर्तता और अंतोदय जैसी कई योजनाओं को साकार किया है। लोगो तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही है। आज रानीखेत में वरिष्ठ नागरिक और नगर के व्यपारी नागरिकों से संपर्क किया गया है।

अंतोदय के जरिए अनाज बांटना, रोज़गार देना, औद्योगिक क्षेत्र में, और महिलाओं के लिए काम कर रहे है। 1 जून से 30 जून तक चलने वाले हमारे इस कार्यक्रम में हम रानीखेत के घर घर जाकर पत्रक और बाकी उपलब्ध सामग्री के माध्यम से सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे है।

यह भी पढ़ें -  खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, देहरादून-टिहरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News