Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में हुई भारी वर्षा, माल देवता इलाके में आया मलबा

देहरादून। राजधानी देहरादून में कल देर रात से लगातार जबरदस्त बारिश हुई है। इलाके में शहर से लेकर गांव तक बारिश का अत्यधिक असर देखने को मिला है। देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में बारिश अपने साथ-साथ भारी तबाही भी लेकर आई।
यहां बादल फटने जैसी स्थिति के चलते खेतों मकानों होटल व रेस्टोरेंट को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। मुख्य तौर पर यहां पी पी सी एल क्षेत्र में सर्वाधिक नुकसान होने की संभावनाएं दिख रही है। तड़के सुबह तक राहत टीमें मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। स्थानीय लोगों द्वारा ही पुलिस को बादल फटने की सूचना दी गई। भारी बारिश के कारण कई जगह रास्ते अवरोध हो चुके हैं तो मालदेवता जंक्शन के पास भारी मात्रा में मलबा आने से रास्ता पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद है। अभी पूर्ण क्षति का आंकलन नहीं किया जा सका है।प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News