Connect with us

गढ़वाल

उत्तराखंड में अब कड़ाके की ठंड का सितम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अब बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पहाड़ों पर तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी की वजह से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। वहीं, नाले और झरने अब जमने लगे हैं।

दून में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन वर्षा-बर्फबारी के बाद पहाड़ से मैदान तक सर्दी का सितम बढ़ सकता है।
यहां हुई हल्की बर्फबारी
कुमाऊं में चोटियों पर हल्के हिमपात की सूचना है। बादल विकसित होने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बरकरार है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं

यह भी पढ़ें -  भीमताल डायवर्जन पर अंडरपास बनाने को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण

More in गढ़वाल

Trending News