Connect with us

उत्तराखण्ड

जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत में सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीखेत द्वारा पौधारोपण का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। भारत सरकार गृह मंत्रालय, कार्यालय महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीखेत (अल्मोड़ा) उत्तराखण्ड द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

बता दे कि सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के अमित कुमार, महानिरीक्षक के नेतृत्व मे मुख्यालय कार्मिकों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष जैसे देवदार, बाज, माल्टा, तेजपत्ता, काफल व रीठा के पेड पौधे लगाए गए।

अमित कुमार, महानिरीक्षक ने कहा कि सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल और उसकी इकाईयों द्वारा वर्ष 2023 में वन विभाग के सहयोग से लगभग 1,49,000 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसकी शुरुआत हमारी टीम द्वारा 05 जून 2023 को पर्यावरण दिवस से शुरुआत की गई हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों को महानिरीक्षक द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों के महत्व व जल सरंक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर राजेश ठाकुर, कमांडेंट, राम कुमार, अमित कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, नायाब तहसीलदार हेमन्त मेहरा, सी एस बिष्ट, कोमल चन्द्र जोशी, रवीद्र कुमार, उप कमांडेंट, नरेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट, नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के प्राचार्य डी एस रावत, एल एस राणा, मंजीत सिंह, रश्मि पाण्डेय, जयोति वोहरा, इफ़्तिखर अहमद, 77 बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा से 50 कैडेट cadre, 79 बटालियन एनसीसी नैनीताल से 50 कैडेट, 24 बटालियन एनसीसी गर्ल्स अल्मोड़ा से 50 कैडेट, सहित जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी विद्यार्थी व सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पूरी भागीदारी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक हुए फेल, तीन वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में

More in उत्तराखण्ड

Trending News