Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड में सोमवार को भी जैसे मौसम पिछले दिनों था वैसा ही रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वही कुछ क्षेत्र ऐसे भी होंगे, जहां भारी बारिश हो सकती है। हालांकि ज्यादातर जिलों में मौसम विभाग ने किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया हुआ है। राज्य के 6 जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार है। प्रदेश के बाकी जिलों में कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।प्रदेश के 6 जिलों में से तीन जिले गढ़वाल मंडल के हैं, जबकि तीन जिले कुमाऊं मंडल के है। जहां पर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो देहरादून टिहरी और चमोली जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल में भी नैनीताल चंपावत और बागेश्वर जिला येलो अलर्ट की जोन में रखा है। यहां पर कुछ क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान इन जिलों में कुछ देर के लिए गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बेहद तेज बारिश का दौर भी दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: शक्तिनगर मजदूर क्वार्टरों के मामले को लेकर स्थानीय लोगों का SDM कोर्ट में किया प्रदर्शन

More in उत्तराखण्ड

Trending News