Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को अंजाम ना दे सके इसके लिए एसएसपी नैनीताल के दिशा-निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान करण पुत्र लल्ला बाबू निवासी वार्ड नंबर 15 जवाहर नगर उम्र करीब 20 वर्ष संदिग्ध रूप से घूमते हुए मिला और जब उसकी संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गश्ती पुलिस टीम द्वारा जिसे गिरफ्तार कर थाना बनभुलपुरा में उसके विरुद्ध एफ.आई.आर. न0- 82/23, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत पंजीकृत किया गया है। जिसे मा0 न्यायालय मे पेश किया गया।

आपराधिक प्रवृत्ति का उपरोक्त व्यक्ति बनभूलपुरा क्षेत्र में छिपकर रास्ते में आने जाने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर नशे के सामान आदि के लिए अवैध वसूली कर रहा था कि जिसे गस्ती पुलिस दल द्वारा समय रहते पकड़ लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल 497ना0 पु0 सुनील कुमार एवं कांस्टेबल 852 ना0 पु0 मुनेंद्र कुमार सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें -  सहकर्मियों के सामने अपमान को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, दो वकीलों का तलाक बरकरार

More in उत्तराखण्ड

Trending News