Connect with us

उत्तराखण्ड

स्पा सेंटरों का किया निरीक्षण, 83 पुलिस एक्ट में किया चालान

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक-11-06-2024 को उपनिरीक्षक मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम हल्द्वानी क्षेत्र के निम्न स्पा सेन्टरों मे दबिश व चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी में स्थित हल्द्वानी क्षेत्र के 1- द गोल्डन स्पा सेंटर, 2- रिलैक्स स्पा सेंटर, 3- द योर स्पा सेंटर में कस्टमर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित ना होना, ग्राहक की आईडी ना लेना तथा वर्करों का सत्यापन ना करने संबंधी अनियमिताएं पाई गई, उक्त तीनों स्पा सेंटरों के धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट में ₹10,000-10,000 का कोर्ट चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - रामनगर में कांग्रेस नेता पर हमला, बदमाशों ने कार को घेरकर किया हमला, गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

More in उत्तराखण्ड

Trending News