Connect with us

उत्तराखण्ड

केंचुली देवी मंदिर के पास झील में उतराते शव दिखने से मचा हड़कंप

भीमताल। यहां सोमवार सवेरे नैनीताल जिले में भीमताल केंचुली देवी मंदिर के पास झील में उतराते शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। लगभग 40 वर्षीय इस युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है। शव के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं और मौत का कारण डूबना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा

More in उत्तराखण्ड

Trending News