Connect with us

उत्तराखण्ड

शासन ने किये 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले, मीणा नैनीताल के नये एसएसपी

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए, शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड सरकार ने चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व चमोली के पुलिस कप्तान समेत आठ पुलिस अधिकारियों में फेरबदल किया है। अजय सिंह को देहरादून कोजिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गृह अपर सचिव अतर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सरकार ने देहरादून जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को इस पदभार से मुक्त कर पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनाती दी है। हरिद्वार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे अजय सिंह को इसी पद पर देहरादून भेजा गया है। हरिद्वार में प्रमेंद्र डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट को सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के पद पर भेजा गया है। प्रह्लाद नारायण मीणा को नैनीताल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रेखा यादव चमोली जिले की पुलिस कमान मिली।

यह भी पढ़ें -  आज अंकिता हत्याकांड को चार साल, प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, CBI कार्यालय का घेराव, सड़क पर उतरेंगे लोग
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News