कुमाऊँ
जंगली जानवर ने किया गाय पर हमला गाय गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – घटना ग्राम आमबाग टनकपुर की है गाय स्वामी बबिता देवी पति मदन सिंह की गाय दिन गुरुवार की सुबह जंगल घास चरने के लिए गई इसी दौरान किसी जंगली जानवर द्वारा गाय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिसका उपचार लगातार जारी है
बता दें की दोपहर करीब 3 बजे के आस-पास घायल अवस्था मे गाय दौड़ती हुई अपनी गौशाला की तरफ आई घायल गाय को देख गाय पालक बबिता देवी और अन्य परिजनों के हाथ पाव फूल गए तभी मौके घायल गाय को उपचार हेतु मेडिसिन और इंजेक्शन लगा कर उपचार किया गाय ग्रामीण बबिता देवी ने बताया की हम लोगो के घर जंगल से सटे होने के कारण रोज हमारी गाय जंगल की और घास चरने जाती है लेकिन आज दोपहर को घायल अवस्था मे हमारी गाय दौड़ती हुई गौशाला की और आई जिसका उपचार कराया जा रहा है और बताया अक्सर गुलदार हमारे घरों के बाहर अपनी दस्तक देता रहता है जिसे कई बार देर शाम को देखा भी गया है उन्होंने गाय की पीठ पर लगे नाख़ूनो के निशान और हमले मे चोटिल हुई गाय को देख अनुमानित तौर पर बताया की उनकी गाय पर गुलदार द्वारा हमला किया गया है और बताया विगत वर्ष उनकी एक गाय को गुलदार ने मार डाला था।































